विरासत गलियारा में आ रहा गंदा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से लोगों ने की शिकायत, बोतल में दिखाया गंदा पानी 2.5

विरासत गलियारा में आ रहा गंदा पानी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

गोरखपुर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को 2.5 किमी पैदल चलकर विरासत गलियारे की स्थिति देखी। इस दौरान डीएम ने लोगों की बातें भी सुनी। इस दौरान अलीनगर में एक नागरिक ने उन्हें सप्लाई के पानी में गंदगी आने जानकारी दी और बोतल में मटमैला पानी उन्हें दिखाया। डीएम ने बोतल साथ चल रहे जलकल अधिकारियों को सौंप दिया और पानी की जांच कराने और समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

विरासत गलियारे का निरीक्षण

डीएम दीपक मीणा पांडेय हाता से पैदल चलते हुए अलीनगर तक पहुंचे। विरासत गलियारे में उन्होंने करीब 3.5 किमी दूरी तय की। डीएम ने थवई पुल के पास भी हो रहे काम का निरीक्षण किया। यहां नाले के गड्ढे में भरे रिसाव के पानी में युवती को डूबने से बचाने की घटना के बाद जलकल विभाग सक्रिय हुआ था। चार दिन के प्रयास के बाद यहां पानी बुधवार को आपूर्ति बहाल हुई थी। लेकिन गुरुवार को सप्लाई के पानी में गंदगी की शिकायत डीएम से की गई।

ग्रीन सिटी मार्ग का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ग्रीन सिटी मार्ग पर भी दो किमी चलकर स्थिति देखी। इस मौके पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्र एवं जल कल विभाग के जीएम रघुवेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि बारिश से पहले 30 मई तक हर हाल में दोनों सड़कों का कार्य पूरा करा लें।

बांध के कार्य का निरीक्षण

डीएम ने माधोपुर बांध फोरलेन का निरीक्षण किया। इस मौके पर ठेकेदार ने बताया कि 10.5 किमी की सड़क में 2.5 किमी लंबाई में मिट्टी का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से कार्य करो, पर्याप्त डीजल मुहैया कराया जाएगा।

पानी की समस्या का समाधान

विरासत गलियारे में निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने पानी की समस्या बताई। पानी की जांच कराने के साथ तत्काल सुधार करने के साथ ही बारिश से पहले कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

दीपक मीणा, डीएम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएम दीपक मीणा ने विरासत गलियारे का निरीक्षण कब किया?
डीएम दीपक मीणा ने गुरुवार को विरासत गलियारे का निरीक्षण किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।