गोरखपुर मंडल के किसानों ने 10.66 अरब का धान बेचा

Jan 21, 2026 12:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर मंडल में इस सत्र में 4.46 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है। किसानों को 10 अरब 66 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। महाराजगंज और देवरिया जिलों में सबसे अधिक खरीद हुई। 531 क्रय केंद्रों के माध्यम से 92,111 किसानों को लाभ मिला है।

गोरखपुर मंडल के किसानों ने 10.66 अरब का धान बेचा

गोरखपुर मंडल के चार जनपदों में चालू सत्र में कुल 4.46 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई, जिसके एवज में किसानों को 10 अरब 66 करोड़ 21 लाख 88 हजार 600 रुपये से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक खरीद महाराजगंज और देवरिया जिलों में दर्ज की गई। कुशीनगर में कुल 74,208.87 टन धान की खरीद कर किसानों को 177.28 करोड़ रुपये का भुगतान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, गोरखपुर जिले में 1,33,372.25 टन धान की खरीद हुई, जिसके लिए 318.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

देवरिया जिले में 81,456.97 टन धान खरीदा गया और इसके लिए 194.59 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए। सबसे अधिक खरीद महाराजगंज जिले में दर्ज की गई, जहां 1,57,277.35 मीट्रिक टन धान की खरीद के बदले 375.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु एवं सीमांत कृषकों को धान खरीद में प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया था।

यही वजह है कि काफी संख्या में किसान लाभान्वित हुए हैं। 531 क्रय केंद्रों पर 92111 किसानों ने बेचा धान मंडल में कुल 531 क्रय केंद्रों के माध्यम से 4,46,315.44 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। अधिकारियों के अनुसार, इस खरीद से मंडल के 92,111 किसानों को सीधा लाभ मिला है। कुशीनगर 13678, गोरखपुर 23903, देवरिया और महराजंग के क्रमश :13161 एवं 41369 किसान लाभांवित हुए हैं। अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि अभी खरीद की प्रक्रिया जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।