गोल्डेन गर्ल आदित्या यादव व अयान खान चैंपियन

Apr 08, 2026 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। आदित्या यादव और अयान खान ने क्रमशः जूनियर-19 और सीनियर वर्ग में खिताब जीते। अन्य आयु वर्ग में भी विभिन्न विजेताओं का नाम सामने आया। समापन समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

गोल्डेन गर्ल आदित्या यादव व अयान खान चैंपियन

गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से लेविन्स अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। इस दौरान एनईआर सीसीएम-एफएम अनिल कुमार एवं महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्गों के निर्णायक मुकाबले खेले गए। जूनियर-19 में आदित्या यादव और सीनियर वर्ग में अयान खान ने खिताबी जीत हासिल की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर-11 में अंशुमान राय विजेता तो कन्हा तिवारी उपविजेता बने। वहीं, युगल में अंशुमान राय व अश्वनी यादव विजेता और कान्हा तिवारी व दक्ष दुबे उपविजेता रहे।

बालक वर्ग एकल अंडर-12 में सुमय त्रिपाठी और आयुष कुमार विजेता वहीं, युगल अंडर-13 आयुष व तेजस मौर्या विजेता और विक्रांत व अंश कुमार गोंड उपविजेता रहे। बालक एकल अंडर-15 में मो. हमदम व सुमय त्रिपाठी विजेता, युगल में आयुष कुमार व तेजस मौर्या विजेता तो सुमय त्रिपाठी व यशवर्धन उपविजेता रहे।इसके अलावा, बालक वर्ग एकल अंडर-17 वर्ग में सुमय त्रिपाठी विजेता तो मो. हमदम उपविजेता रहे। युगल में सुमय त्रिपाठी व यशराज विजेता और शुभ श्रीवास्तव व अनुराग उपविजेता रहे। बालक वर्ग एकल अंडर- 19 के मुकाबले में इरफान विजेता और शुभ श्रीवास्तव उपविजेता रहे। युगल अंडर-19 सूरज यादव व अभिषेक कुशवाहा विजेता तो उदय व शाश्वत उपविजेता रहे। बालक वर्ग एकल में अयान खान विजेता और अविरल यादव उपविजेता रहे।बालिका वर्ग एकल में सान्वी विजेता और श्रेयांशी तिवारी उपविजेता बनीं। वहीं, अंडर-13 में ऐश्वर्या विजेता और अतिक्षा उपविजेता रहीं। अंडर-17 में अनुष्का सिंह विजेता और ऋद्धिमा यादव उपविजेता रहीं। इसके अलावा, अंडर-19 में आदित्या यादव विजेता और शगुन उपविजेता रहीं। अंडर-15 में ऋद्धिमा यादव व ऐश्वर्या शुक्ला विजेता और उपविजेता रहीं। समापन समारोह में संजीत प्रधान, राजीत श्रीवास्तव, रेमी चन्द्रा, दिग्विजय यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, मदन चरन, संजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।