236 ईसीसीई एजुकेटरों को मिला ऑफर लेटर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में 236 चयनित ईसीसीई शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऑफर लेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरेंद्र त्रिपाठी ने की। अधिकारियों ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। अभ्यर्थियों ने अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

236 ईसीसीई एजुकेटरों को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर, निज संवाददाता। जनपद में चयनित 236 ईसीसीई एजुकेटरों को ऑफर लेटर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) नितिन कुमार पाण्डेय, एसआरजी सदस्य राकेश दुबे, रमेश पाण्डेय, राजीव राय तथा एआरपी अजीत कुमार उपाध्याय और नवीन कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सेवा प्रदाता कंपनी महीस इंफोटेक के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नवचयनित ईसीसीई एजुकेटरों को उनके दायित्वों के प्रति सजग, समर्पित और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

अभ्यर्थियों ने भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।