
घर या दुकान की तलाश? GDA दे रहा 25% छूट, 125 करोड़ की संपत्तियाँ बिक्री पर
Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) अपनी 110 से अधिक अलोकप्रिय संपत्तियों को 'पहले आओ, पहले पाओ' आधार पर 25% छूट के साथ सीधे बेचेगा। 125 करोड़ मूल्य की इन संपत्तियों में लोहिया एन्क्लेव और जीडीए टॉवर के फ्लैट व व्यावसायिक स्थान शामिल हैं।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न योजनाओं में 110 से अधिक अलोकप्रिय संपत्तियों की बिक्री सीधे हो सकेगी। करीब 125 करोड़ कीमत की संपत्तियां अब 25% छूट पर मिलेगी। यह संपत्तियां लोहिया एन्क्लेव से लेकर जीडीए टॉवर में हैं। इन संपत्तियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचने की तैयारी है। यूपी कैबिनेट के निर्णय के बाद अलोकप्रिय संपत्तियों की बिक्री का रास्ता साफ हो गया है। ग्राहकों को विकास प्राधिकरण इन संपत्तियों को अब सीधे बेच सकेगा। प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में करोड़ों की संपत्तियां लंबे समय से नहीं बिक रही हैं।
रामगढ़ झील क्षेत्र स्थित वसुंधरा आवासीय योजना और लोहिया एन्क्लेव के करीब 30 फ्लैट समेत 110 से अधिक आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में अब 25 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी। बता दें कि जीडीए बोर्ड की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण ने इन संपत्तियों की दरों के पुनर्निर्धारण के लिए छह माह पहले ही फाइल शासन को भेजी थी। वर्तमान व्यवस्था के तहत प्राधिकरण आवासीय संपत्तियों की कीमत में हर साल 10 प्रतिशत और व्यावसायिक संपत्तियों में 12 प्रतिशत की वृद्धि करता है।
नतीजतन, वसुंधरा योजना में जिन फ्लैटों की शुरुआती कीमत करीब 50 लाख रुपये थी, वह 90 लाख रुपये तक पहुंच गई है। गोलघर स्थित इस बहुमंजिला भवन में विभिन्न तल पर बड़ी संख्या में दुकानें, फूडकोर्ट, रेस्टोरेंट और कार्यालय ब्लाक वर्षों से खाली पड़े हैं। प्रथम तल पर एक दुकान, द्वितीय तल पर पांच दुकानें, तृतीय तल पर एक फूड कोर्ट और एक रेस्टोरेंट एवं इसके ऊपर तल पर कार्यालय ब्लाक अब तक आवंटित नहीं हो सके हैं। हालांकि इसमें बड़ा हिस्सा सिंचाई विभाग को दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




