लापरवाही पड़ी भारी, तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

लापरवाही पड़ी भारी, तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण की मासिक समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कड़े निर्णय लिए। दो लिपिकों को बकाया वसूली और एक लिपिक को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में...

Sep 02, 2025 10:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को राप्ती सभागार में हुई अनुभागवार मासिक समीक्षा बैठक में कड़े निर्णय लिए गए। सम्पत्ति अनुभाग के दो लिपिकों को बकाया वसूली और वाद अनुभाग के एक लिपिक को जनसुनवाई में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चेताया कि सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। सोमवार को बैठक में प्राधिकरण के सभी अनुभागाध्यक्ष, पटल प्रभारी एवं लिपिकों ने भाग लिया। प्रथम पाली में सम्पत्ति, नियोजन, विधि, अर्जन, सीलिंग, अभियन्त्रण, वाद ,लेखा अनुभाग की बैठक चली। द्वितीय पाली में जनसूचना, अधिष्ठान, मानचित्र, कम्प्यूटर, रिकॉर्ड, क्रय स्टोर और प्रशासनिक अनुभाग के कार्यो की समीक्षा की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर सभी अनुभागाध्यक्षों, पटल प्रभारियों एवं लिपिकों के कार्यप्रगति एवं भावी कार्ययोजना की रिपोर्ट-अभिलेख का संकल्न कर बुकलेट तैयार किया था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इसी फार्मेट में अब यह बैठक हर माह होगी। बैठक में सचिव पुष्पराज सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार, ओएसडी प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त एवं कोषाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, नगर नियोजक हितेश कुमार, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।