अब शमन मानचित्र पास कराना होगा आसान, जानिए कैसे
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त रुख अपनाने के साथ शमन मानचित्र निस्तारण को सहज बनाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की प्राधिकरण के चार जोन के लिए से हर सप्ताह कम से कम 60 शमन मानचित्र दाखिल कर आवश्यक कार्रवाई करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाने एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
समीक्षा बैठक के निर्णय
वाद अनुभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने संबंधित सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक जोन से साप्ताहिक आधार पर कम से कम 15 शमन मानचित्र दाखिल करें। उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत कालोनियों को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं मिलने देंगे। इसके लिए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाई जाए और प्रवर्तन अभियान को और प्रभावी बनाया जाए।
सुनियोजित विकास की प्राथमिकता
शासन की मंशा के अनुरूप सुनियोजित विकास ही प्राथमिकता है। जनता को अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत कॉलोनियों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे ताकि अपनी गाढ़ी कमाई ऐसे प्रोजेक्ट्स में निवेश कर ठगी का शिकार न हों। दूसरे मानचित्र स्वीकृति के साथ शमन मानचित्र का सहज और त्वरित निस्तारण किया जाएगा।’
अभिनव गोपाल, उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


