जीडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए

Apr 06, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को नथमलपुर और मोहरीपुर में सीलिंग की कार्रवाई की। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें दो अवैध निर्माणों को चिह्नित कर सील किया गया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण कराने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

जीडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सोमवार को दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर नथमलपुर और मोहरीपुर क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को सील किया। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि नथमलपुर, थाना गोरखनाथ निवासी पवन सिंघानिया और मोहरीपुर थाना चिलुआताल निवासी विद्या दीक्षित द्वारा किए गए अवैध निर्माण को चिह्नित किया गया था। सोमवार को नियमानुसार दोनों निर्माणों को सील कर दिया गया। बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण कराने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कार्रवाई प्रभारी-विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में की गई।

अभियान में सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, प्रवर्तन दल और क्षेत्रीय पुलिस बल भी शामिल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।