मानचित्र समाधान दिवस में 34 पुराने लंबित प्रकरण निस्तारित, 48 लाख रुपये की आय

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को यूपी ओबीपीएएस एवं निवेश मित्र पोर्टल पर पुरानी मानचित्र समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किया। इसमें 34 पुराने मामले निस्तारित किए गए और 18 मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। प्राधिकरण ने हर महीने द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को ऐसा शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है।

मानचित्र समाधान दिवस में 34 पुराने लंबित प्रकरण निस्तारित, 48 लाख रुपये की आय

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में गुरुवार को ऑनलाइन पोर्टल यूपी ओबीपीएएस एवं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मानचित्र एवं शमन मानचित्रों के निस्तारण के लिए मानचित्र समाधान दिवस आयोजित हुआ। प्राधिकरण के राप्ती सभागार में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे चले शिविर में 34 पुराने मामले निस्तारित हुए। ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में चले शिविर में विभिन्न प्रकरणों से संबंधित कुल 43 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने सुनवाई करते हुए 34 पुराने लंबित मामलों का निस्तारण किया। साथ ही मानचित्रों में लगाई गई आपत्तियों का मौके पर समाधान कर 18 मानचित्र पत्रावलियों को तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई।

इससे प्राधिकरण को लगभग 48 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने निर्देश दिए कि मानचित्रों का निस्तारण न्यूनतम समय में किया जाए, ताकि लोगों को भवन मानचित्र स्वीकृत कराने में सुविधा मिल सके और विकास कार्यों को गति मिले। बता दें कि प्राधिकरण में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को मानचित्र समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण ने ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन मानचित्र स्वीकृति के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने वास्तुविद् अथवा अभियंता के साथ उपस्थित होकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur Newsमानचित्र समाधान दिवस में 34 पुराने लंबित प्रकरण निस्तारित, 48 लाख रुपये की आय