Gorakhpur News: समाधान दिवस में उठी लेकव्यू अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की मांग

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण में समाधान दिवस में भूमि, भवन मानचित्र और अवैध निर्माण से संबंधित समस्याएं उठीं। 22 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 7 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में उठी लेकव्यू अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की मांग
समाधान दिवस में उठी लेकव्यू अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की मांग

Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर विकास प्राधिकरण में गुरुवार को प्राधिकरण समाधान दिवस में भूमि, भवन मानचित्र और अवैध निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 22 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं। सुनवाई के दौरान 07 मामलों का तत्काल निस्तारण हुआ जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

समस्या उठाने वाले आवेदक

लेकव्यू अपार्टमेंट निवासी पंकज गुप्ता ने अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की अनुमति से संबंधित आवेदन दिया। उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता को नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा। वहीं, तिवारीपुर निवासी बबलू ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण किए जाने की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने संबंधित अवर अभियंता को मौके पर भवन के मानचित्र की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

समाधान की मांग

समाधान दिवस में फतेहपुर, एफसीआइ रोड निवासी सरस्वती देवी और मंजू देवी ने भवन का मानचित्र स्वीकृत कराने के साथ अपनी भूमि को अधिग्रहण से मुक्त कराने की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष ने नगर नियोजक और प्राधिकरण के तहसीलदार को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कूड़ाघाट निवासी अरुण कुमार यादव ने भूमाफिया द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर मानचित्र स्वीकृत कराने की शिकायत की। प्रकरण में जीडीए सचिव और प्रभारी मानचित्र को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आधिकारिक निर्देश

उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में आने वाले मामलों को लंबित रखने के बजाय उनकी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और निर्धारित समय में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम, विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार दीक्षित, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता किशन सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार समेत सहायक व अवर अभियंता तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦समाधान दिवस में कितने आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं?−
22 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: समाधान दिवस में उठी लेकव्यू अपार्टमेंट परिसर में मंदिर निर्माण की मांग