दूसरे और चौथे गुरुवार लगेंगे मानचित्र निस्तारण शिविर, रिकार्ड 1.90 करोड़ रुपये राजस्व
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मानचित्र समाधान मेला का आयोजन किया। पिछले शिविर में 26 मानचित्रों को स्वीकृति मिली और 43 लंबित मामलों का निस्तारण किया गया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने आवेदकों को लंबित मानचित्रों के समाधान के लिए उपस्थित होने की सलाह दी।
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार गोरखपुर विकास प्राधिकरण मानचित्र समाधान मेला माह के दूसरे और चौथे गुरुवार को आयोजित करेगा। पिछले गुरुवार को आयोजित शिविर में 26 मानचित्र स्वीकृत कर 43 लंबित प्रकरणों निस्तारित किए गए। प्राधिकरण ने अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय उपलब्धि करार दिया है। अब यह सिलसिले को प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल निरंतरता देने को अग्रसर हैं।बीते गुरुवार का लगे शिविर में 52 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 43 पुराने लंबित मामलों का समाधान प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की मौजूदगी में समाधान हुआ। आपत्तियों के कारण लंबित और निरस्त मानचित्रों की समीक्षा कर यथासंभव आपत्तियों का निस्तारण कर तत्काल 26 मानचित्रों को स्वीकृति दी गई।
इन मानचित्रों के सापेक्ष करीब 1.90 करोड़ रुपये की आय हुई। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि आवेदक स्वयं या अपने आर्किटेक्ट या इंजीनियर के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर लंबित मानचित्रों का निस्तारण कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


