Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Development Authority Handover Garbage Disposal Plans Intensified
जीडीए की कालोनियों के कूड़ा निस्तारण को लेकर तेज हुई कवायद

जीडीए की कालोनियों के कूड़ा निस्तारण को लेकर तेज हुई कवायद

संक्षेप:

Gorakhpur News - -जीडीए की 16 आवासीय और व्यावसायिक कालोनियों का नगर निगम को हो रहा ट्रांसफर होने के क्रम में कूड़े के निस्तारण को लेकर कवायद तेज हो गई है। कालोनियों और

Feb 11, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों के नगर निगम को हैंडओवर होने के क्रम में कूड़े के निस्तारण को लेकर कवायद तेज हो गई है। कालोनियों और व्यावसायिक परियोजनाओं से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम मुकम्मल इंतजाम करेगा। यहां एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी), जीटीएस(गारबेज ट्रांसफर स्टेशन) के साथ ही वार्ड कार्यालय एवं वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए जीडीए से भूमि की मांग की है। नगर निगम और जीडीए की टीम ने कुछ चिह्नित भूमि का निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि जल्द ही भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।

बता दें कि जीडीए की 16 आवासीय कॉलोनियों एवं व्यावसायिक परियोजनाओं के निगम को हैंडओवर किए जाने के क्रम में शुरू की गई है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि गारबेज ट्रांसफर स्टेशन और एमआरएफ सेंटर के लिए नगर निगम और जीडीए की संयुक्त टीम ने जमीन देखी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;