ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना में ई-लॉटरी 6 को, पंजीकरण खुला
Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने ग्रीनवुड अपार्टमेंट योजना के तहत एचआईजी 03 बीएचके और सुपर एचआईजी 4 बीएचके फ्लैटों के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि बढ़ा दी है। इच्छुक आवेदक 1 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। ई लाटरी 06 मार्च को होगी।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित ग्रीनवुड अपार्टमेंट आवासीय योजना के तहत निर्मित एचआईजी 03 बीएचके (भूतल प्लस 14) और सुपर-एचआईजी 4 बीएचके (भूतल प्लास 14) श्रेणी के फ्लैटों के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि बढ़ा दी गई है। पंजीकरण के लिए ई लाटरी 06 मार्च को होगी। जीडीए उपाध्य आनंद वर्धन ने बताया कि अब इच्छुक आवेदक 1 मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने अधिकाधिक इच्छुक नागरिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। पहले चरण में 27 जनवरी से 26 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। इस अवधि में पंजीकृत आवेदकों के लिए 6 मार्च को दोपहर 12 बजे ई-लॉटरी के माध्यम से फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
फ्लैटों का विवरण, नियम एवं शर्तें आधिकारिक वेबसाइट www.gdagip.in पर उपलब्ध हैं। राप्तीनगर टाउनशिप व स्पोर्ट्स सिटी योजना में ई-लॉटरी 11 को जीडीए की राप्तीनगर टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के लिए 24 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। ईडब्ल्यूएस, एचआईजी और सुपर एचआईजी श्रेणी के आवासीय भूखंडों का आवंटन 11 मार्च को ई-लॉटरी के माध्यम से होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



