
जीडीए कॉलोनियों में 15.86 करोड़ से जलापूर्ति-सीवरेज होगा मजबूत
Gorakhpur News - गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा नगर निगम क्षेत्र में आवासीय कालोनियों में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए 15.86 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है। इसमें पाइपलाइन विस्तार, नलकूपों का अधिष्ठापन और सीवरेज सुधार शामिल है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा निर्मित एवं नगर निगम को हस्तांतरित की जा रही आवासीय कालोनियों में पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए जलकल विभाग द्वारा 15.86 करोड़ रुपये (जीएसटी समेत) की परियोजना तैयार की गई है। परियोजना के तहत जलापूर्ति पाइप लाइन का विस्तार, सीवरेज सुधार और नलकूपों का अधिष्ठापन किया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में जीडीए ने अपनी 16 आवासीय एवं व्यावसायिक कालोनियों के हस्तांतरण के लिए नगर निगम को 57 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई थी।
इसका उद्देश्य हस्तांतरित होने वाली कालोनियों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को कम करना है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार की देखरेख में जलकल विभाग के अभियंताओं ने 15.86 करोड़ रुपये की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। परियोजना का आगणन बनाकर स्वीकृति के लिए नगर आयुक्त को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परियोजना के अनुसार विभिन्न जीडीए कालोनियों में कुल 22,431 मीटर (लगभग 22.40 किलोमीटर) लंबाई में नई जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाई जाएगी और पुराने नेटवर्क को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 6 नए नलकूपों का अधिष्ठापन किया जाएगा। जहां आवश्यक होगा, वहां सीवरेज से जुड़े कार्यों में सुधार और मरम्मत भी की जाएगी। काम- लम्बाई- धनराशि (लाख रुपये में) बुद्ध बिहार पार्ट-ए कालोनी में पाइप लाइन विस्तार, नलकूप एवं ओवर हेड टैंक के मरम्मत-2640 मीटर- 167.22 बुद्ध बिहार पार्ट-बी कालोनी में पाइप लाइन विस्तार -3007 मीटर- 167.12 बुद्ध बिहार पार्ट-सी कालोनी में पाइप लाइन विस्तार-2890 मीटर- 160.59 वैशाली आवासीय योजना कालोनी में पाइप लाइन विस्तार, नलकूप मरम्मत, सीवर चैम्बर मरम्मत एवं सेप्टिक टैंक सफाई-1372 मीटर- 128.09 सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना कालोनी में पाइप लाइन विस्तार का कार्य-3784 मीटर- 212.01 गौतम बिहार आवासीय योजना कालोनी में पाइप लाइन विस्तार- 4120 मीटर-228.50 गौतम बिहार विस्तार आवासीय योजना कालोनी मे पाइप लाइन विस्तार- 4618 मीटर- 260.90 यहां होगा नलकूप अधिष्ठापन बुद्ध बिहार पार्ट-सी कालोनी में बड़ा नलकूप अधिष्ठापन-01- 50.04 लेक ब्यू अपार्टमेन्ट में बड़ा नलकूप अधिष्ठापन- 01-55.98 सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना कालोनी में बड़ा नलकूप अधिष्ठापन- 01-50.04 लोहिया इन्क्लेव कालोनी में बड़ा नलकूप अधिष्ठापन-01- 50.04 अमरावती योजना कालोनी में मिनी नलकूप अधिष्ठापन -01-27.52 वसुन्धरा फेज-1 एवं फेज 2 कालोनी में मिनी नलकूप अधिष्ठापन-01-27.52 बोले नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जलापूर्ति और सीवरेज सुधार की कार्य योजना बना ली गई है। जल्द ही स्वीकृति हो जाएगी, उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद संबंधित कालोनियों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, वहीं सीवरेज से जुड़ी समस्याओं में भी काफी हद तक सुधार आएगा। हमारी कोशिश स्वच्छ एवं सुविधाजनक शहरी जीवन सुनिश्चित करना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




