Gorakhpur News: भू-उपयोग बदलाव की राह आसान, 50 से अधिक छोटे भू-स्वामियों को राहत

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने छोटे भू-स्वामियों के लिए भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को सरल बनाया है। शासन के नए प्रावधानों से मध्यम और छोटे भू-स्वामियों को अपनी भूमि पर निर्माण की अनुमति आसानी से मिलेगी। 6000 वर्ग मीटर तक के मामलों में स्थानीय विकास प्राधिकरण को अधिक अधिकार दिए गए हैं।

भू-उपयोग बदलाव की राह आसान, 50 से अधिक छोटे भू-स्वामियों को राहत
भू-उपयोग बदलाव की राह आसान, 50 से अधिक छोटे भू-स्वामियों को राहत

Gorakhpur News: ‌गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय भू-उपयोग के पेंच में फंसे गोरखपुर विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्र के छोटे भू-स्वामियों के लिए राहत की राह खुल गई है। शासन की ओर से भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया सरल और शुल्क कम किए जाने के बाद अपनी ही जमीन पर निर्माण के लिए अटके पचास से अधिक भू-स्वामियों ने तैयारी शुरू कर दी है। नए प्रावधानों से आवासीय, व्यावसायिक या अन्य अनुमन्य उपयोग के लिए भूमि परिवर्तन की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा आसान होने की उम्मीद है。

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का संशोधन

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क का निर्धारण, उद्ग्रहण एवं संग्रहण) नियमावली-2014 में तीसरा संशोधन किया है। इसके तहत शुल्क में कमी के साथ प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध करने की व्यवस्था की गई है। 6000 वर्ग मीटर तक के छोटे और स्थानीय स्तर के मामलों में विकास प्राधिकरणों को भी निर्णय लेने का अधिक अधिकार मिला है। इस बदलाव से ऐसे डेवलपर जिनकी जमीन का मौजूदा भू-उपयोग प्रस्तावित निर्माण के अनुरूप नहीं होने से अनुमति अटकी हुई, उत्साहित हैं।

अवैध प्लाटेड कालोनियों की उम्मीदें

भू-उपयोग परिवर्तन के अधिकार बढ़ने से ऐसी अवैध कालोनियों के मामले भी प्रभावित हो सकते हैं, जहां जमीन के मौजूदा उपयोग और स्वीकृत भू-उपयोग में अंतर है। हालांकि, केवल भू-उपयोग परिवर्तन से किसी अवैध कालोनी का स्वत: वैध होना नहीं माना जाएगा। इसके लिए संबंधित नियमों और प्राधिकरण की अन्य स्वीकृतियां पूरी करना जरूरी होगा।

छोटे मामलों में प्राधिकरण का निर्णय

6000 वर्गमीटर तक के मामलों में अधिकांश श्रेणियों के भू-उपयोग परिवर्तन का अधिकार विकास प्राधिकरणों को मिला है। प्रत्येक श्रेणी में एक प्रतिशत तक भू-उपयोग परिवर्तन किया जा सकेगा। इसके पूर्व 50 एकड़ से अधिक के मामले में ही भू उपयोग बदलने का अधिकार जीडीए के पास था। इससे कम के मामले शासन को प्रेषित किए जाते थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦क्या भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया की लागत कम हुई है?−
हाँ, शासन द्वारा भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया सरल और शुल्क कम किए जाने की घोषणा की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: भू-उपयोग बदलाव की राह आसान, 50 से अधिक छोटे भू-स्वामियों को राहत