Gorakhpur News: जीडीए का समाधान दिवस आज, ओटीएस का लाभ लेने 17 तक मौका

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण 17 जुलाई को वृहद समाधान दिवस आयोजित करेगा, जिसमें मानचित्र, अभियंत्रण और संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। बकायेदारों से अनुरोध किया गया है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, अन्यथा आवंटन निरस्त किया जाएगा। अब तक केवल 612 आवंटियों ने ओटीएस योजना के लिए आवेदन किया है।

Gorakhpur News: जीडीए का समाधान दिवस आज, ओटीएस का लाभ लेने 17 तक मौका

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण शुक्रवार को अपने राप्ती सभागार में वृहद समाधान दिवस आयोजित करेगा। इसमें मानचित्र, अभियंत्रण और संपत्ति अनुभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण होगा। वहीं, एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 का लाभ लेने के लिए 17 जुलाई अंतिम तिथि होने के कारण प्राधिकरण ने बकायेदार आवंटियों से तत्काल आवेदन करने की अपील की है। समय सीमा चूकने पर आवंटन निरस्त कर बेदखली की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल गुरुवार को समाधान दिवस में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि आवंटियों की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान करना हो सके।

उधर ओटीएस-2026 के तहत ब्याज एवं अन्य देयों में छूट का लाभ लेने के लिए पंजीकरण और बकाया धनराशि का अंतिम आकलन कर आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। इसके लिए सहायक संपत्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह, यशवंत सिंह और संपत्ति अनुभाग की टीम विभिन्न आवासीय योजनाओं के बड़े बकायेदारों से संपर्क कर उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है। अब तक सिर्फ 612 आवंटी ओटीएस योजना के तहत आवेदन किए हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार आवंटन निरस्त करने और बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी आवंटियों से समय रहते योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।