कांग्रेस की मनरेगा बचाओं संग्राम पदयात्रा कल
Feb 12, 2026 09:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर में जिला एवं महानगर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को 11.30 बजे गांधी प्रतिमा से गणेश चौक होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा तक 'मनरेगा बचाओं संग्राम पदयात्रा' निकाली जाएगी। यह यात्रा अम्बेडकर चौक पर समाप्त होगी। सभी कांग्रेस पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे।

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। जिला एवं महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 11.30 बजे गांधी प्रतिमा टाउनहाल से गणेश चौक होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा तक मनरेगा बचाओं संग्राम पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से अम्बेडकर चौक जाएगी, जहां विसर्जित हो जाएगी। यह जानकारी जिला एवं महानगर अध्यक्ष क्रमश राजेश कुमार तिवारी और रवि प्रताप निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में जिला महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


