बालूयुक्त पानी की शिकायत पर स्वयं मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में ईद-उल-अजहा के मौके पर वार्ड संख्या 58 में बालूयुक्त पानी आने की शिकायत पर नगर आयुक्त अजय जैन ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर तैनात किए और मिनी नलकूप की सफाई कराई। स्थानीय पार्षद और शिकायतकर्ता के साथ मौके का निरीक्षण किया गया।

बालूयुक्त पानी की शिकायत पर स्वयं मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के मौके पर वार्ड संख्या 58 सूरजकुंड धामनगर स्थित दरियाचक मामून मस्जिद के आसपास के पचास से अधिक घरों में बालूयुक्त पानी आने की शिकायत का नगर आयुक्त अजय जैन ने कड़ा संज्ञान लिया। स्वयं मौके पर पहुंच कर तत्काल मिनी नलकूप की सफाई के साथ प्रभावित घरों में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने लिए चार पानी के टैंकर तैनात कराए। नगर आयुक्त अजय जैन न केवल खुद तत्काल मौके पर पहुंचे बल्कि महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार एवं सहायक अभियंता राकेश यादव समेत जलकल टीम को मौके पर तलब किया। मामले की शिकायत जन समस्या निवारण मंच के संस्थापक मो. जमशेद जिद्दी ने कॉल कर की थी।

नगर आयुक्त ने शिकायतकर्ता जमशेद जिद्दी एवं स्थानीय पार्षद जुबैर अहमद के साथ मौके का मुआयना किया। रघुवेंद्र कुमार ने जिद्दी के घर में जाकर पानी की स्थिति देखी। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग की टीम के मौके का स्थलीय निरीक्षण कर जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार को तत्काल जरुरी निर्देश दिए। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर तत्काल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए चार पानी के टैंकर लगाए गए हैं। साथ ही कम्प्रेसर लगवाकर मिनी ट्यूबवेल की सफाई कराई जा रही है, ताकि बालू आने की समस्या का जल्द समाधान किया जा सके। नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों एवं पार्षद जबैर अहमद से साफ सफाई को लेकर भी फीडबैक लिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।