Gorakhpur News: जलभराव : खराब पंपों पर भुगतान में 25% कटौती, ब्लैकलिस्ट-एफआईआर की चेतावनी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर के नगर आयुक्त अजय जैन ने भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए दो फर्मों के भुगतान में 25 प्रतिशत कटौती के आदेश दिए हैं। पंपों की खराबी और अनुरक्षण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।

जलभराव : खराब पंपों पर भुगतान में 25% कटौती, ब्लैकलिस्ट-एफआईआर की चेतावनी
जलभराव : खराब पंपों पर भुगतान में 25% कटौती, ब्लैकलिस्ट-एफआईआर की चेतावनी

Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय भारी बारिश के दौरान शनिवार को महानगर में जलभराव की स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त अजय जैन ने पंप संचालन और अनुरक्षण में लापरवाही बरतने वाली दो फर्मों के भुगतान में 25 प्रतिशत कटौती के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में जलभराव के दौरान यदि किसी स्थान पर पंप बंद मिला तो संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जलभराव वाले क्षेत्रों के जिम्मेदार अवर अभियंताओं और सफाई निरीक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अजय जैन की नाराजगी

अजय जैन ने स्वास्थ्य एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की है। मुख्य अभियंता अमित शर्मा की जांच में मैसर्स शंकर ई एंड एम वर्क्स और मैसर्स प्रगति द्वारा संचालित कुछ पंप खराब मिले। जांच में यह भी सामने आया कि पंपों की सर्विसिंग और अनुरक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों फर्मों के भुगतान में 25 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया है। साथ ही सभी खराब पंपों को तत्काल दुरुस्त कर संचालन योग्य बनाने के निर्देश मिले हैं। सभी स्थायी और अस्थायी पंपों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने, अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को लगातार फील्ड में भ्रमण करने एवं नगर निगम के कंट्रोल रूम में 24 घंटे तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश भी दिए हैं।

इन्हें मिली कारण बताओ नोटिस

प्रभारी सहायक अभियंता दीपक शाह, अवर अभियंता मुरलीधर और रंजीत कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनिया, सफाई निरीक्षक राम विजय पाल एवं सुनील सिंह को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

सामान्य प्रश्न

गोरखपुर के नगर आयुक्त ने किन फर्मों के भुगतान में कटौती का निर्देश दिया?
नगर आयुक्त अजय जैन ने मैसर्स शंकर ई एंड एम वर्क्स और मैसर्स प्रगति के भुगतान में 25 प्रतिशत कटौती का निर्देश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।