Gorakhpur News: जल निकासी हो और बहकर आए कचरे की सफाई भी: मंडलायुक्त

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: फोटो- निकासी की अच्छी व्यवस्था हो और जल निकासी के बाद जमा हुई गंदगी को तत्काल हटाते हुए रास्ते को सुगम बनाया जाए । उन्होंने धर्मशाला अंडरपास, असुरन च

Gorakhpur News: जल निकासी हो और बहकर आए कचरे की सफाई भी: मंडलायुक्त

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने रविवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ शहर के कई क्षेत्रों में भ्रमण करके जल निकासी की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो और जल निकासी के बाद जमा हुई गंदगी को तत्काल हटाते हुए रास्ते को सुगम बनाया जाए।

जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मंडलायुक्त और डीएम ने धर्मशाला अंडरपास, राप्‍ती काम्‍पलेक्‍स, बशारतपुर, विजय चौराहा, सिविल लाइन, विरासत गलियारा रोड, घोष कम्‍पनी चौराहा से मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी कार्यालय तक व शहर के अन्‍य स्‍थानों का भ्रमण किया। इस दौरान नगर आयुक्‍त, व जीडीए वीसी भी अपनी विभागीय टीम के साथ उपस्थित थे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन-जिन स्‍थानों पर भी जल भराव है, वहां टीम लगाते हुए पम्‍पसेट के माध्‍यम से जल्‍द से जल्‍द पानी निकासी कराई जाए।

रोड के गड्ढों का समाधान

एचएन सिंह से गोरखनाथ थाने तक बन रही रोड पर जगह जगह पानी लगने एवं रोड पर गड्ढे होने के मामले में मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 3 को तत्काल रोड को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिया। कहा कि जिन स्‍थानों पर बरसात के समय बार-बार पानी लग जा रहा है, उन स्‍थानों पर जल निकासी के लिए स्‍थायी समाधान कराया जाए। लापरवाही पाए जाने पर सम्‍बन्धित के विरूद्व जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जलभराव वाले क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने लिया जाएजा

गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने रविवार को विभिन्न जोन के जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। राप्ती कॉम्प्लेक्स के पास निरीक्षण के दौरान सफाई निरीक्षक को मलवा और कूड़ा तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रामजानकी नगर में जलभराव वाले स्थानों और नाले के फ्लो की स्थिति की जांच की। नकहा पुल के नीचे स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। बरगदवा चौराहे पर विवादित नाले का निरीक्षण करते हुए कच्चा नाला तैयार कर उसे मुख्य नाले से जोड़ने के निर्देश दिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मंडलायुक्त ने जल निकासी के लिए क्या निर्देश दिए?−
मंडलायुक्त ने जल निकासी की अच्छी व्यवस्था करने का निर्देश दिया और जल निकासी के बाद जमा हुई गंदगी को तत्काल हटाने का आदेश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur News: जल निकासी हो और बहकर आए कचरे की सफाई भी: मंडलायुक्त