Gorakhpur News: डिजिटल दौर में साइबर कानूनों की जानकारी जरूरी
Gorakhpur News: गोरखपुर के सेंट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर कानून एवं सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित किया गया। डीडीयू के डॉ. शैलेश सिंह ने हैकिंग, फिशिंग, मालवेयर, साइबर बुलिंग और डीपफेक के खतरों की जानकारी दी। उन्होंने मजबूत पासवर्ड रखने, अनजान लिंक से बचने और वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने की सलाह दी।

Gorakhpur News: गोरखपुर। सेंट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग की ओर से सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘साइबर कानून एवं सुरक्षा’ विषय पर व्याख्यान का हुआ। मुख्य वक्ता डीडीयू के डॉ. शैलेश सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। कहा कि डिजिटल दौर में डेटा, निजी जानकारी और आर्थिक सुरक्षा के लिए साइबर कानूनों की जानकारी जरूरी है। हैकिंग, फिशिंग, मालवेयर, साइबर बुलिंग और डीपफेक जैसी गतिविधियां बड़ी चुनौती बन रही हैं। उन्होंने लोगों को मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी।
बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर पीड़ित को तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुअल ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर कानूनों को समझना आवश्यक है। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी जॉन, प्रो. अतुल कुमार सिंह, डॉ. राकेश मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. जेके पांडेय आदि मौजूद रहे।

