दो कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स से प्रभावित दुकानदारों का होगा पुनर्वास
Gorakhpur News - सचित्र एक कॉम्प्लेक्स घंटाघर में पूर्ण होने के करीब, दूसरे के डीपीआर को मंजूरी सीएम

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। विरासत गलियारा के बनने से प्रभावित हुए दुकानदारों का सीएम योगी ने विशेष ख्याल रखा है। प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता पर नई दुकानें को आवंटित की जाएंगी। इसके लिए घंटाघर में बन रहा शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स पूर्ण होने के करीब है, वहीं नार्मल परिसर में 36.47 करोड़ से बनने वाले कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स एवं बेसमेंट पार्किंग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। कारोबार और जीवन की सुगमता के लिहाज से गोरखपुर में धर्मशाला बाजार से लेकर पांडेयहाता तक विरासत गलियारा के नाम से सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है।
इस परियोजना शुरू होने से कई दुकानों का स्वरूप प्रभावित हुआ। सीएम योगी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विकास प्रक्रिया में किसी को उजड़ने नहीं दिया जाएगा बल्कि उन्हें व्यवस्थित पुनर्वास का इंतजाम होगा।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि प्रभावित दुकानदारों के लिए घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण इस माह के अंत तक पूर्ण होने के करीब है। करीब 90 प्रतिशत कार्य हो चुके हैं। इस कॉम्प्लेक्स में 42 दुकानें होंगी। इसी कड़ी में नार्मल परिसर में एक अन्य कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स 36.47 करोड़ रुपये से बनना है। इसमें बेसमेंट पार्किंग भी होगी। इसमें कुल चार फ्लोर में 64 दुकानों का निर्माण होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


