नौका विहार पर चला स्वच्छता अभियान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गोरखपुरगोरखपुर में रविवार को लाइफ केयर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील एरिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक की बोतलें और पालिथीन एकत्र की गई। स्वच्छता मित्रों और हेरिटेज फाउंडेशन के सदस्यों ने भी सहयोग दिया। सभी से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों को साफ रखें।
गोरखपुर। रविवार की सुबह नौका विहार पर लाइफ केयर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्वच्छता अभियान चला। इस दौरान झील एरिया में फेंकी गई प्लास्टिक की बोतल, पालिथीन एकत्र की गई। स्वच्छता अभियान में नियुक्त स्वच्छता मित्रों का भी साथ मिला। तकरीबन एक घंटे तक चले श्रमदान में हेरिटेज फाउंडेशन के सदस्य भी शामिल हुए। नया सवेरा प्रथम के प्लेटफार्म पर झाडू भी लगाया गया। सभी से अपील किया गया कि वे रामगढ़झील में गंदगी न डाले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


