Gorakhpur News: ओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम में सम्पत्तिकर जमा करने की एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक 1013 आवेदन मिले हैं। पंजीकरण की अवधि में कोई आवेदन अस्वीकृत नहीं हुआ है। कुल 41.12 लाख रुपये की सम्पत्तिकर जमा कर लाभार्थियों ने 11.20 लाख रुपये का ब्याज छूट प्राप्त किया है। योजना 15 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी।

Gorakhpur News: ओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल

Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम की बकाया सम्पत्तिकर जमा करने की एकमुश्त समाधान योजना में बुधवार की शाम 06 बजे तक 1013 आवेदन मिले हैं। पोर्टल खुलने के पांच दिनों में सूबे के 17 नगर निगमों में सर्वाधिक आवेदन गोरखपुर नगर निगम में आए हैं। अब तक महानगर के 95 लोगों योजना के तहत पूर्ण भुगतान और 02 लोगों ने प्रथम किस्त का भुगतान किया है। 41.12 लाख रुपये सम्पत्तिकर जमा कर इन लाभार्थियों ने 11.20 लाख रुपये का ब्याज की छूट हासिल की है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया गया है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि 923 आवेदन ऑनलाइन और 89 आवेदन ऑफलाइन मिले हैं।उन्होंने बताया कि योजना 15 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत मूल बकाया कर जमा करने पर पूरा ब्याज माफ होगा। करदाता को आवेदन के 30 दिन के भीतर मूल संपत्तिकर का एक-तिहाई हिस्सा जमा करना होगा। शेष राशि अधिकतम दो किस्तों में जमा की जा सकेगी। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: ओटीएस आवेदन में सूबे में गोरखपुर नगर निगम अव्वल