कॉमर्शियल-घरेलू एलपीजी की कमी के बीच पीएनजी बेहतर विकल्प, करें आवेदन
Gorakhpur News - गोरखपुर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क टोरेंट गैस लिमिटेड 17 हजार घरेलू कनेक्शन और 80 से अधिक कामर्शियल कनेक्शन प्रदान कर रहा है। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-123-567890 पर संपर्क करके पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने गैस संकट को लेकर आश्वस्त किया है।
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क टोरेंट गैस लिमिटेड गोरखपुर में 17 हजार घरेलू कनेक्शन और 80 से अधिक कामर्शियल और औद्योगिक कनेक्शन को नियमित पीएनजी गैस उपलब्ध करा रहा है। वहीं, नेटवर्क वाले क्षेत्रों गीडा, नौसड़ समेत तीन दर्जन कॉलोनियों में 08 से 10 हजार घरेलू, कामर्शियल और औद्योगिक कनेक्शन देने के लिए तैयार भी है। पीएनजी कनेक्शन के लिए इच्छुक उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-123-567890 पर संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर संपर्क करने पर उसी दिन लीड दर्ज कर, आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा उपभोक्ता सीधे टोरेंट गैस के कार्यालय विद्या टॉवर रामगढ़ ताल सर्किट हाउस के पास जाकर भी जानकारी ले सकते हैं और कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाजार में कॉमर्शियल उपलब्ध नहीं है, इसलिए होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए पीएनजी बेहतर विकल्प बन सकता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि घरेलू सिलेंडरों का कोई संकट नहीं है और लोगों को घबराकर बुकिंग करने से बचना चाहिए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन लेने की अपील की है। वाणिज्यिक और उद्योगिक प्रतिष्ठानों से भी पीएनजी कनेक्शन लेने को कहा है। आश्वस्त किया कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी और गैस की कोई कमी नहीं होगी।इन इलाके में पीएनजी पाइपलाइनगोरखनाथ मंदिर, विकास नगर, विकास नगर विस्तार, गीडा सेक्टर 5-7, नौसड़, तारामंडल, बुद्ध विहार पार्ट ए, बी, सी, सहारा इस्टेट, दिव्यनगर , आवास विकास कॉलोनी, श्रवण नगर एरिया, प्रयागनगर कॉलोनी, मोहद्दीपुर , राप्तीनगर, बशारतपुर ईस्ट-वेस्ट, रामजानकी नगर कॉलोनी, राप्तीनगर फेज 1,2,3,4, पत्रकारपुरम कॉलोनी, राजीव नगर कॉलोनी, इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी, कौशलपुरम कॉलोनी, शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर 1,2,3, शताब्दीपुरम कॉलोनी, मानस विहार कॉलोनी।खास-खास-सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क टोरेंट गैस लिमिटेड कनेक्शन देने आगे आई-नेटवर्क एरिया में 08 से 10 हजार कनेक्शन तत्काल उपलब्ध कराने में सक्षम-एक फोन कॉल पर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मिलेगा घरेलू, कामर्शियल और औद्योगिक कनेक्शन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


