तीन को ‘गुड फ्राइडे’ व ईस्टर 5 अप्रैल को
Mar 11, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News - गोरखपुर में पवित्र उपवास के तीसरे हफ्ते पर सभी चर्चों में पुरोहितों ने शास्त्र पाठ किया। सेंट थॉमस चर्च के पादरी संजय विंसेंट ने बाइबल के वचन पर चिंतन किया। 29 मार्च को पाम संडे, 2 अप्रैल को पुण्य बृहस्पतिवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 5 अप्रैल को ईस्टर मनाने की जानकारी दी गई।

गोरखपुर, निज संवाददाता। पवित्र उपवास के तीसरे हफ्ते पर बुधवार की शाम महानगर के सभी चर्चों में पुरोहितों द्वारा पवित्र शास्त्र का पाठ कर चिंतन मनन किया गया। वहीं, सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के पादरी संजय विंसेंट ने पवित्र शास्त्र बाइबल के वचन ‘और मैं यदि पृथ्वी पर से ऊंचे पर चढ़ाया जाऊंगा तो सबको अपने पास खींचूंगा’ के प्रति चिंतन किया। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को पाम संडे मनाया जाएगा वहीं, 2 अप्रैल को पुण्य बृहस्पतिवार एवं 3 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ तथा 5 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


