जीडीए सचिव समेत अधिकारियों-कर्मियों ने पौधे लगा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राधिकरण ने प्रकृति के संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण के लिए संकल्प लिया। प्रखर उत्तम ने सतत पौधरोपण का महत्व बताया और हरित विकास पर ध्यान दिया।
गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह, ओएसडी प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान लगभग 50 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। प्रखर उत्तम ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत अभियान है।
प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही परियोजनाओं में हरित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी अधिकारियों ने महानगरवासियों को अधिकाधिक पौधरोपण करने एवं उनके संरक्षण की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


