Gorakhpur News: बुजुर्गों के अनुभव समाज की महत्वपूर्ण धरोहर सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी: नगर आयुक्त
Gorakhpur News: गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर आयुक्त अजय जैन ने बुजुर्गों के अनुभवों को समाज की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान और सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन डेयर केयर सेंटर की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और योगदान समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है। उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीख मिलती है।
कार्यक्रम की जानकारी
समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान के साथ जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। वह मंगलवार को बेतियाहाता स्थित प्रेमचंद पार्क में सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
सेनियर सिटीजन डे केयर सेंटर
नगर आयुक्त ने कहा कि सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर की तर्ज पर महानगर के अन्य हिस्सों में भी डे केयर सेंटर की संभावनाएं तलाश की जाएंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी जेपी सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रत्नेश्वर प्रसाद शुक्ल ने की। बेतियाहाता के भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने उपस्थित वृद्धजनों और मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन शिवपूजन सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बुजुर्गों के योगदान और अनुभवों को समाज की अमूल्य पूंजी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में एडवोकेट राम मूरत उपाध्याय, गिरजा पाण्डेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, जोगिनाथ प्रसाद शुक्ल, राम प्रसाद यादव, राम कृपाल सिंह, मधुसूदन सिंह, राधे मोहन ओझा, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, कैलाश प्रसाद पाठक, जंग बहादुर यादव, शम्भू शरण लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, उदय भान सिंह, राहुल तिवारी, विश्राम सिंह, योगेंद्र नाथ ओझा, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, प्रेम कुमार नायर और कल्याण चंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

