Gorakhpur Celebrates Independence Day with Tricolor Flags and LED Decorations घर-घर बांटे 1.20 लाख तिरंगे, 27 चौराहे तिरंगा लाइटों से जगमग, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Celebrates Independence Day with Tricolor Flags and LED Decorations

घर-घर बांटे 1.20 लाख तिरंगे, 27 चौराहे तिरंगा लाइटों से जगमग

Gorakhpur News - सचित्र -स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में जुटा नगर निगम गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। शहर

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 15 Aug 2025 03:54 AM
share Share
Follow Us on
घर-घर बांटे 1.20 लाख तिरंगे, 27 चौराहे तिरंगा लाइटों से जगमग

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। शहर को तिरंगे के रंग में रंगने के लिए नगर निगम ने न केवल घर-घर 01.20 लाख तिरंगा झंडों का वितरण कराया, बल्कि 27 प्रमुख चौराहों को तिरंगा थीम पर एलईडी लाइटों से सजाया। वहीं, आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित करने की योजना भी तैयार की गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम ने शहर की सड़कों, चौराहों और घरों को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत करीब पांच दिन पहले से ही झंडों का वितरण शुरू हो गया था, जो गुरुवार देर रात तक जारी रहा।

पार्षदों, नगर निगम के सुपरवाइजरों और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों के जरिए झंडे हर घर तक पहुंचाए गए। 27 चौराहे हुए रोशन, हर वार्ड में सफाई अभियान अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि शहर के 27 छोटे-बड़े चौराहों को तिरंगा रंग की लाइटों से सजाया गया, जो शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर लाइटिंग की गई। शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर निगम ने स्वतंत्रता दिवस से पहले महानगर के सभी 80 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया है। साथ ही पांच मलीन बस्तियों में भी अतिरिक्त स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ परंपरा न होकर, शहरवासियों के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का उत्सव बने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।