Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Celebrates Ganesh Chaturthi with Vibrant Festivities and Unique Offerings
गणेश उत्सव की रौनक से शहर गुलजार

गणेश उत्सव की रौनक से शहर गुलजार

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर, निज संवाददाता। गणेश उत्सव की रौनक से शहर गुलजार है। रविवार को नरसिंहपुर, पांडेयहाता, मिर्जापुर और घासीकटरा समेत कई पंडा

Aug 31, 2025 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता। गणेश उत्सव की रौनक से शहर गुलजार है। रविवार को नरसिंहपुर, पांडेयहाता, मिर्जापुर और घासीकटरा समेत कई पंडालों में भक्तिभाव का अनूठा नजारा देखने को मिला। कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज तो कहीं आरती की धुन से वातावरण मंत्रमुग्ध हो उठा। नरसिंहपुर में आयोजित पूर्वांचल गणपति महोत्सव में छप्पन भोग का आयोजन हुआ। खास बात यह रही कि भक्तों ने अपने-अपने घर से पकवान तैयार कर भेजे और गणपति बप्पा को अर्पित किए। बच्चों ने भी टॉफी, बिस्किट और चिप्स का भोग चढ़ाकर उत्सव में अपनी उमंग जोड़ी। पांडेयहाता व मिर्जापुर के पंडालों में श्रद्धालु लगातार ‘जय गणेश देवा के जयकारे लगा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं घासीकटरा पंडाल में 108 प्रकार का भोग अर्पित कर भक्तों ने अनूठी मिसाल पेश की। आयोजकों के मुताबिक, छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान गणेश का विसर्जन होगा।