Gorakhpur News: 101 दादी सखियों ने निकाली कलश यात्रा
Gorakhpur News: गोरखपुर में दादी परिवार महिला मंगल समिति का 23वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष आशा शिवकुमार अग्रवाल ने किया। 101 दादी सखियां गाजे-बाजे के साथ यात्रा में शामिल हुईं। इसके बाद गोकुल अतिथि भवन में मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कुंदन मिश्रा ने भजनों के साथ पाठ किया।
Gorakhpur News: गोरखपुर। दादी परिवार महिला मंगल समिति के 23वें वार्षिकोत्सव के तहत मंगलवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। ग्रीन वैली अपार्टमेंट से समिति की अध्यक्ष आशा शिवकुमार अग्रवाल ने मंगल कलश पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद 101 दादी सखियां गाजे-बाजे के साथ मंगल कलश लेकर श्री राणी सती दादी मंदिर, लच्छीपुर के लिए रवाना हुईं। इसके बाद दोपहर में गोकुल अतिथि भवन में मंगल पाठ का आयोजन किया गया। मुंबई से आए मंगल पाठ वाचक कुंदन मिश्रा ने श्री नारायणी चरित्र मानस का पाठ भजनों के साथ किया। इस अवसर पर साधना लिलारिया, शारदा चांदवासिया, उमा पोद्दार, किरण पोद्दार, सुमन सिंघानिया,बबीता जालान, महिमन तुलस्यान, संतोष तुलस्यान, विनोद अग्रवाल, चंद्रप्रकाश तुलस्यान, पवन सिंघानिया, भरत जालान, संजय सिंघानिया, राजेश टिबडेवाल,गणेश गुप्ता, सरवन मस्कारा आदि उपस्थित रहे।


