सीबीएसई बोर्ड: इंटर में ग्रामीण विद्यालयों के छात्रों ने लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि कुछ ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का परिणाम 93 प्रतिशत रहा और हरिओम चौरसिया ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

सीबीएसई बोर्ड: इंटर में ग्रामीण विद्यालयों के छात्रों ने लहराया परचम

गोरखपुर, निज संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की। पीपीगंज स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का कुल परिणाम 93 प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग के हरिओम चौरसिया ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बिजनेस स्टडीज में 99 और अकाउंटेंसी में 98 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया।

विद्यालयों के परिणाम

चौरीचौरा के सेन्ट्रल एकेडमी में सिद्धिक मौर्या ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। आदित्य पब्लिक स्कूल झंगहा का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा, जहां दिव्यांश पाण्डेय ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

Voice of UP

शत-प्रतिशत सफलता

जेपीएस सेंट्रल एकेडमी झंगहा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनामिका सिंह ने 93.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में शीर्ष स्थान पाया। वहीं राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगहा में एकता शाही ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 85 से 92 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए।

विभिन्न विद्यालयों के प्रदर्शन

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल चौरीचौरा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। यहां आर्यन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में शीर्ष स्थान बनाया। स्कूल प्रबंधन ने सभी टॉपरों का भव्य स्वागत किया।

गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में विनीत कन्नौजिया ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रिया कुमारी मझवार 94.6 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

सामान्य प्रश्न

गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का कुल परिणाम क्या रहा?
गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का कुल परिणाम 93 प्रतिशत रहा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।