नौकायन मार्ग पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे युवक

Feb 18, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार रात में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार 20 फीट ऊपर उछलकर पलट गई। चालक और एक युवक सुरक्षित बाहर निकल गए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की है।

नौकायन मार्ग पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे युवक

गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन मार्ग पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 20 फीट ऊपर उछलकर डिवाइडर पर पलट गई। गनीमत रही कि चालक और बगल में बैठा युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने वाहन संख्या के आधार पर जांच शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त कार सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटीरावत निवासी रीता यादव के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार कार मामखोर निवासी उत्सव शुक्ला चला रहा था, जबकि बगल की सीट पर रीता यादव का पुत्र आयुष यादव बैठा था।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों नौकायन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर उछल गई। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर अंधा मोड़ है, जहां पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की जान जा चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।