रोडवेज बसों का नहीं बढ़ेगा किराया

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में नौसढ़ पुल के निर्माण के कारण रोडवेज बसों के मार्ग में बदलाव किया गया है। सुबह और दोपहर की बसें बाघागाड़ा और कालेसर होते हुए चल रही हैं, जिससे दूरी 22 किमी बढ़ गई है। रात की बसें सीधे शहर में प्रवेश कर रही हैं। यात्रियों ने किराया बढ़ाने का विरोध किया, परिवहन निगम ने कहा कि किराया नहीं बढ़ेगा।

रोडवेज बसों का नहीं बढ़ेगा किराया

गोरखपुर, निज संवाददाता। नौसढ़ पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण रोडवेज बसों के संचालन मार्ग में बदलाव किया गया है। सुबह और दोपहर तक चलने वाली बसों को बाघागाड़ा व कालेसर होते हुए बनारस-लखनऊ रूट से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दूरी 22 किमी बढ़ गई है। वहीं रात में आने वाली बसों को शहर में सीधा प्रवेश मिल रहा है, रात में जाने वाली बसों को भी घूम कर नहीं जाना पड़ रहा है। जिससे दूरी सामान्य रहती है। बढ़ी दूरी के आधार पर किराया बढ़ाने की चर्चा के बीच गुरुवार को यात्रियों ने विरोध जताया। कई शिकायतें मिलने पर परिवहन निगम ने स्पष्ट किया कि किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि केवल एक तरफ दूरी बढ़ने से किराया बढ़ाना उचित नहीं है, इसलिए यात्रियों को राहत दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।