Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Bhajan Sandhya to Honor Mahant Avedyanath on His Death Anniversary

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर भजन संध्या 11 को
संक्षेप:
Gorakhpur News - गोरखपुर में 11 सितंबर को शाम 6:30 बजे गोरखनाथ मंदिर में महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भजन गायक उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन...
Thu, 4 Sep 2025 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर। ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 11 सितंबर को शाम 6:30 बजे गोरखनाथ मंदिर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर भजन गायक ब्रह्मलीन बड़े महाराज जी को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष पं. त्रिपुरारी मिश्र द्वारा किया जा रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




