
तुर्तीपार में सरयू एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर
Gorakhpur News - गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियों में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर कम है, जबकि तुर्तीपार में यह 15 सेंटीमीटर ऊपर है। राप्ती नदी भी बढ़ रही है, लेकिन खतरे...
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर-बस्ती मंडल की नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या के साथ ही तुर्तीपार में भी बढ़ रहा है। अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से सिर्फ 6 सेंटीमीटर कम है। वहीं तुर्तीपार में नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। सोमवार की सुबह 8 बजे तुर्तीपार में सरयू खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं बर्डघाट में राप्ती नदी का जलस्तर पिछले कुछ दिनों में बढ़ा है। हालांकि राप्ती खतरे के निशान से 2.14 मीटर नीचे बह रही है, जबकि त्रिमुहानी घाट पर रोहिन खतरे के निशान से 2.61 मीटर नीचे बह रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


