Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Ban on External Visitors After Viral Video of Sanitation Worker Drinking
जंगल कौड़िया ब्लॉक के कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित!

जंगल कौड़िया ब्लॉक के कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित!

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में एक सफाई कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद, जंगल कौड़िया विकास खंड कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी ने आदेश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी अपने परिचितों को कार्यालय में नहीं ला सकता। यह निर्देश कार्यालय की अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए है।

Feb 08, 2026 08:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सफाई कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जंगल कौड़िया विकास खंड कार्यालय में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यह आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार कर्मचारी न तो अपने किसी परिचित, रिश्तेदार या मित्र को कार्यालय में प्रवेश देने का अधिकार रखते हैं, न ही किसी बाहरी व्यक्ति को कक्ष या अनुभाग में प्रवेश कराएंगे। व्यक्तिगत या सामाजिक आग्रह के आधार या अपवान में भी इस प्रतिबंध में ढील नहीं दी जाएगी। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के तहत तत्काल विभागीय जांच, निलंबन, प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन रोक या सेवा से पृथक करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीडीओ ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी अवांछनीय गतिविधि की स्थिति में प्रशासन गंभीरता से कदम उठाएगा। उधर निलंबित सफाई कर्मचारी शनिवार को भी ब्लॉक में ही दिखा। ऐसे तो ब्लॉक से जनता के कैसे होंगे काम? हालांकि, कर्मचारियों के लिए यह निर्देश कार्यालय की अनुशासन व्यवस्था और गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से है, लेकिन इसका असर सीधे जनता के कार्यों पर पड़ेगा। विकास खंड कार्यालय में आने वाले नागरिकों के लिए आवश्यक सेवाओं और योजनाओं में देरी या असुविधा उत्पन्न होने की संभावना बन सकती है। आदेश में उल्लेख है कि आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा और इसका अनुपालन सभी संबंधित कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होगा। जिला विकास अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को भी इस आदेश की जानकारी भेज दी गई है, ताकि पालन पर निरंतर निगरानी रखी जा सके। उधर जिला विकास अधिकारी गोरखपुर सतीश सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के रिश्तेदार तक प्रतिबंध ठीक है लेकिन सरकारी कार्यालय में जनता पर प्रतिबंध कैसे लगा सकते हैं? वह खण्ड विकास अधिकारी से इस बाबत बात करेंगे।