Gorakhpur Announces Trials for State-Level Sub-Junior and Junior Basketball Competitions सब-जूनियर बास्केटबाल टीमों के ट्रायल की तिथियां जारी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Announces Trials for State-Level Sub-Junior and Junior Basketball Competitions

सब-जूनियर बास्केटबाल टीमों के ट्रायल की तिथियां जारी

Gorakhpur News - गोरखपुर में सब-जूनियर और जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम चयन के ट्रायल की तिथियां घोषित की गई हैं। सब-जूनियर बालक का ट्रायल 13 सितम्बर को और जूनियर बालिका का ट्रायल 6 सितम्बर को होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 4 Sep 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
सब-जूनियर बास्केटबाल टीमों के ट्रायल की तिथियां जारी

गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए जिला व मंडल स्तर पर टीमों के चयन के लिए ट्रायल की तिथियां जारी कर दी गईं। गुरुवार को जिला खेल विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सब-जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम का जिला स्तरीय ट्रायल 13 सितम्बर को शाम 3 बजे से होगा। इसके बाद मंडलीय ट्रायल 14 सितम्बर को सुबह 10 बजे से होगा, जिसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जनपदों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस वर्ग की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 20 सितम्बर तक प्रतापगढ़ आयोजित की जाएगी। वहीं, जूनियर बालिका बास्केटबॉल टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 6 सितम्बर को शाम 3 बजे से होगा।

इसके बाद मंडलीय चयन 8 सितम्बर को सुबह 10 बजे से होना है। इस वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक गोरखपुर में संपन्न होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।