ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसोनू निगम से गोरखपुर प्रशासन नेे वापस मांगे 40 लाख रुपए, तीन दिन में नहीं लौटाये तो एक्‍शन होगा

सोनू निगम से गोरखपुर प्रशासन नेे वापस मांगे 40 लाख रुपए, तीन दिन में नहीं लौटाये तो एक्‍शन होगा

मशहूर गायक सोनू निगम से गोरखपुर जिला प्रशासन ने 40 लाख रुपये वापस मांगे हैं । सोनू निगम को नोटिस भी जारी की जा रही है। नोटिस में रुपए वापस करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ऐसे में मार्च...

सोनू निगम से गोरखपुर प्रशासन नेे वापस मांगे 40 लाख रुपए, तीन दिन में नहीं लौटाये तो एक्‍शन होगा
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Thu, 20 Feb 2020 10:58 AM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर गायक सोनू निगम से गोरखपुर जिला प्रशासन ने 40 लाख रुपये वापस मांगे हैं । सोनू निगम को नोटिस भी जारी की जा रही है। नोटिस में रुपए वापस करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह तक रुपए वापस नहीं किये तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

दरअसल बीते 11 से 13 जनवरी तक आयोजित गोरखपुर महोत्सव में बालीवुड नाइट के लिए महोत्सव समिति ने मशहूर गायक सोनू निगम को आमंत्रित किया था। 13 जनवरी को उनका शो था और उसी दिन राष्ट्रीय शोक घोषित होन के कारण उस दिन का समस्त कार्यक्रम प्रशासन को अगले दिन के लिए टालना पड़ा। व्यस्त शेड्यूल के कारण सोनू निगम अगले दिन नहीं आ सके। इसी आधार पर पर्यटन विभाग ने सोनू निगम से अपना 40 रुपये वापस मांग रहा है। हालांकि एक महीने बीत जाने के बाद भी विभाग को पैसे वापस नहीं मिले हैं।

जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया कि सोनू निगम को नोटिस मेल से भेजी जा रही हैैै। कार्यक्रम को राष्ट्रीय शोक की वजह से स्थगित किया गया था। जो पैसा सोनू निगम को एडवांस में दिया गया था। वह सरकारी पैसा है। उसे जिला प्रशासन हर हाल में वापस लेगा। अभी तो उनसे नोटिस के जरिए पैसा मांगा जा रहा है। अगर निर्धारित समय के अंदर पैसा नहीं मिला तो काूनन के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें