Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhnath University OPD Closure from August 15-17 Due to Holidays

तीन दिन बन्द रहेगी आयुष विवि की ओपीडी
संक्षेप:
Gorakhpur News - महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में 15 से 17 अगस्त तक ओपीडी बंद रहेगी। यह जानकारी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने दी। स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार के कारण मरीजों का इलाज नहीं होगा। विवि...
Aug 13, 2025 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में 15 से 17 अगस्त तक ओपीडी बन्द रहेगी। यह जानकारी आयुष विवि के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने दी है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी एवं रविवार के दिन ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं होगा। बताया जा रहा है कि एक जुलाई को विवि का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों किया गया था। लोकार्पण के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ कर पांच सौ से अधिक पहुंच गयी है। ओपीडी बन्द रहने की सूचना कुलपति के निर्देश पर नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




