Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGold Trading Scam in Gorakhpur and Deoria Hundreds Defrauded of Crores
करोड़ों का खेल कर गई मशहूर कंपनी, रातोंरात गायब; निवेशकों में हड़कंप

करोड़ों का खेल कर गई मशहूर कंपनी, रातोंरात गायब; निवेशकों में हड़कंप

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर और देवरिया में गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। टीआरएक्स ट्रेडिंग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि इसने निवेशकों को 2 से 4 प्रतिशत लाभ का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़पे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Jan 31, 2026 03:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर और देवरिया में गोल्ड ट्रेडिंग के बहाने करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। टीआरएक्स ट्रेडिंग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने सैकड़ों लोगों को हर महीने 2 से 4 फीसदी मोटा मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। कंपनी का ऑफिस देवरिया बाईपास पर एचडीएफसी बैंक वाली बिल्डिंग में चल रहा था। ठगों ने गोल्ड के कारोबार में सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाकर लोगों से पैसे जमा कराए। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए उन्होंने कुछ निवेशकों को थोड़ा-बहुत मुनाफा भी दिया, जिससे और भी लोग झांसे में आते चले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने दर्ज किया केस

पिछले तीन महीने से कंपनी का ऑफिस बंद पड़ा है और निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। कंपनी के संचालक अशोक कुमार शर्मा और उनके साथी अब फोन बंद करके गायब हैं। पहले तो वे पैसे लौटाने का झूठा आश्वासन देते रहे, लेकिन जब काफी दौड़-भाग के बाद भी पैसा वापस नहीं मिला, तो परेशान निवेशकों ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। ठगी के शिकार हुए सैकड़ों लोगों में स्थानीय व्यापारी और आम नागरिक शामिल हैं।