ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसाथियों की आईडी से खरीदे 10 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्किट, आखिर क्यों

साथियों की आईडी से खरीदे 10 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्किट, आखिर क्यों

अपने ही कंपनी के तीन साथियों के आईडी से 41 लाख की आनलाइन सोने की खरीदारी करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इसके पास से 10 लाख रुपए का सोने का बिस्किट व 50 हजार रुपए नकदी बरामद किया है।...

साथियों की आईडी से खरीदे 10 लाख रुपये कीमत के सोने के बिस्किट, आखिर क्यों
हिन्दुस्तान टीम,देवरिया Sun, 21 Jul 2019 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

अपने ही कंपनी के तीन साथियों के आईडी से 41 लाख की आनलाइन सोने की खरीदारी करने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इसके पास से 10 लाख रुपए का सोने का बिस्किट व 50 हजार रुपए नकदी बरामद किया है। कंपनी के एक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। मामले का खुलासा पुलिस सोमवार को करेगी।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बा में रुरल सोर्स विजनेस सर्विसेज प्राइवेट लि. नाम की कंपनी है। यह कंपनी आनलाइन ग्राहकों के शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करती है। दो दिन पहले इस कंपनी के अधिकारी आलोक भारती,शोभित सिद्धार्थ ने अपने ही कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप था इन दोनों ने अपने ही कंपनी के तीन कर्मचारियों के आधिकारिक आईडी से आनलाइन धोखाधड़ी किया है। 16 अप्रैल से 26 जून के बीच सोना, मोबाइल समेत 41 लाख 26 हजार रुपए के सामानों की खरीदारी किया है। इस धोखाधड़ी में एक कर्मचारी की पत्नी भी शामिल थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी थी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में लखनऊ का एक जालसाज आसिफ मुहम्मद रविवार शाम पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने इसके पास से करीब 10 लाख रुपए के 280 ग्राम के सोने के बिस्किट, दो ब्रांडेड घड़ियां बरामद किया है। अन्य जालसाज पुलिस के पकड़ से अभी दूर हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के अनुसार पुलिस महिला समेत तीन जालसाजों के गिरफ्तारी में जुटी है। मामले का खुलासा जल्दी कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें