ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशर्मनाक: होली खेल रही बालिका को अगवा कर दुष्कर्म

शर्मनाक: होली खेल रही बालिका को अगवा कर दुष्कर्म

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को होली खेल रही एक किशोरी को एक युवक बहलाकर गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसके साथ जबरदस्ती की। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़ भाग...

शर्मनाक: होली खेल रही बालिका को अगवा कर दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीFri, 22 Mar 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को होली खेल रही एक किशोरी को एक युवक बहलाकर गन्ने के खेत में ले गया। यहां उसके साथ जबरदस्ती की। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़ भाग गया। 

किसी तरह बालिका घर पहुँची और आपबीती घरवालों को बताई। सूचना पर एसपी पंकज कुमार, सीओ अलोक कुमार सिंह भी मौके पर पहुँच गए। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानेदार अरविन्द शाही ने बताया की गांव के ही आरोपी शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें