ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबालिका आश्रयगृह कांड: गिरिजा त्रिपाठी की संस्‍था का पंजीकरण रद

बालिका आश्रयगृह कांड: गिरिजा त्रिपाठी की संस्‍था का पंजीकरण रद

1993 में जिस मां विन्ध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान का पंजीकरण हुआ था उसमें गिरिजा त्रिपाठी प्रबंधक के रूप में थी। इसके साथ ही 10 अन्य में मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सदस्य थे।...

बालिका आश्रयगृह कांड: गिरिजा त्रिपाठी की संस्‍था का पंजीकरण रद
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 10 Aug 2018 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

1993 में जिस मां विन्ध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान का पंजीकरण हुआ था उसमें गिरिजा त्रिपाठी प्रबंधक के रूप में थी। इसके साथ ही 10 अन्य में मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सदस्य थे। बीते 21 सालों से चलती आ रही संस्था के पंजीकरण को चिट फंड विभाग ने बुधवार को निरस्त कर दिया है। संस्था के निरस्तीकरण के बाद संस्था के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल देवरिया के आश्रम में हुई घटना के बाद आश्रम की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल भेजने के साथ ही उसपर और शिकंजा कसने के लिए सीबीआई की जांच के आदेश दे दिए गए। गिरिजा त्रिपाठी द्वारा किए गए अवैद्य कारोबार को देखते हुए चिंट फंड विभाग ने 1993 में पंजीकृत हुए संस्था के पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार गिरिजा त्रिपाठी के अलावा बाकी सभी 10 सदस्यों और पदाधिकारियों पर भी जल्द ही शिकंजा कसने वाला है। इनकी भूमिका की जांच करा कर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आश्रमों की होगी जांच, देखी जाएगी वैद्यता की स्थिति

गोरखपुर समेत गोरखपुर-बस्ती मण्डल के सभी ऐसेे संस्थान जहां आश्रम चल रहे हैं। मसलन बालाश्रम, नारी निकेतन और वृद्धाश्रम की जांच चिट फंड विभाग बारीकी से करेगा। गोरखपुर में सभी आठ ऐसे संस्थान जहां आश्रम चल रहे हैं वहां नोटिस भेजकर उनकी वर्तमान गतिविधि की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि ऐसे संस्थानों की वैद्यता की क्या स्थिति है।

गोरखपुर में करीब 18000 संस्थाओं का है पंजीकरण

गोरखपुर में करीब 18000 संस्थाएं पंजीकृत है। पांच महीने जब संस्था का पंजीकरण आनलाइन नहीं था तो रोजाना 10 से 12 संस्थाएं पंजीकृत होती थी। आनलाइन के बाद इसमें थोड़ी कमी है।

गोरखपुर में इन जगहों पर चल रहे हैं आश्रम

संस्था का नाम संस्था अधीक्षक

खुला आश्रय गृह, पादरी बाजार (छोटे बच्चों के लिए) फादर जोबी

एशियन सहयोगी संस्था, गीता वाटिका - रवि साईमन

स्नेहालय शिशु गृह, पादरी बाजार - फादर जेशन

प्रतीक्षा आश्रय गृह, खोराबार (बालिका) सिरिन

प्रोविडेंस होम, गुलरिहा बाजार (0-10 वर्ष) - जोशी

प्रोविडेंस होम, गुलरिहा बाजार (10-18 बालिका) जोशी

सरस्वती शिशु गृह, गगहा - मंशा यादव

आसरा, विशेष स्कूल, कैंपियरगंज - फादर बिजू

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें