गीडा में संचालित दो होटल को प्रशासन ने किया सील
Gorakhpur News - गीडा प्रशासन ने सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट में अवैध रूप से संचालित दो होटलों को सील कर दिया। गीडा ने कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन होटल संचालक नहीं रुके। अंततः गीडा की टीम ने जांच के बाद होटल कैलाश और...

सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा में अवैध रूप से संचालित होटलों पर गीडा प्रशासन नकेल कसने लगा है। मंगलवार को सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट में स्थित दो अवैध होटलों को सील कर दिया। गीडा की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। गीडा के तरफ से सेक्टर 22 का विकास ट्रांसपोर्ट नगर के रूप में किया। यहां पर भूखंड भी ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार के लिए आवंटित किए गए है लेकिन बाद भी अवैध रूप से होटल का निर्माण कर कारोबार किया जा रहा है। गीडा प्रशासन की तरफ से अवैध रूप से संचालित होटलों को बंद करने के लिए अनेक बार नोटिस जारी किया गया मगर संचालक कारोबार में जमे रहे।
अधिकारियों के पेच कसने पर गीडा के अफसर गंभीर हुए और सील की कार्यवाही की गई। मंगलवार को गीडा के एसडीएम अनुपम मिश्र के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गीडा के सेक्टर 22 ट्रांसपोर्ट पहुंची। टीम ने जांच में ट्रांसपोर्ट नगर ने मुरती देवी के नाम पर आवंटित भूमि पर अवैध रूप से होटल कैलाश का संचालन किया जा रहा था जिसे तत्काल सील कर दिया गया। इसके अलावा साधना सिंह के नाम पर आवंटित भूमि पर होटल ह्वाइट हाउस का संचालन किया जा रहा था, जिसे सील कर दिया गया। गीडा की तरफ से होटलों को सील करने के बाद अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सत्यपाल भाटी, प्रबंधक मयंक मंगल, बृजेश अग्रहरी, विवेक कुमार वर्मा, सहायक प्रबंधक शैलेश सिंह, सत्य प्रकाश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




