गीडा में 82 करोड़ से गीता प्रेस की बिल्डिंग का निर्माण शुरू
Gorakhpur News - गोरखपुर में गीता प्रेस ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन पर 82 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। नई प्रिंटिंग मशीनों के साथ किताबों की छपाई अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है, जिससे 300 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। धार्मिक पुस्तकों को लेकर दुनिया में अलग पहचान बनाने वाला गीता प्रेस शहर की तंग गलियों से निकलकर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में स्थापित हो रहा है। गीडा के सेक्टर 27 में गीता प्रेस की बिल्डिंग का कार्य शुरू हो गया है। गीता प्रबंधन को गीडा से 10 एकड़ जमीन का आवंटन हुआ है। गीता प्रेस 82 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। अगले साल की शुरूआत में नई प्रिंटिंग मशीन से किताबों की छपाई का काम शुरू होने की उम्मीद है। सेक्टर 27 में फिलहाल जमीन को समतल कराने का काम हो रहा है।
कई डम्फर मिट्टी गिराई जा चुकी है। जमीन समतल होने के बाद पाइलिंग का काम शुरू होगा। गीता प्रेस प्रबंधन नई जमीन पर 82 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। इससे 300 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।बता दें कि गीता प्रेस प्रबंधक वर्तमान में हिन्दी बाजार में तंग गलियों को किताबों का प्रकाशन कर रहा है। जहां जगह की दिक्कत से मांग के मुताबिक किताबों के प्रकाशन और परिवहन को लेकर दिक्कत हो रही है। प्रबंधन नई प्रिंटिंग लोकेशन के लिए जर्मन और जापानी तकनीक की मशीनें मंगा रहा है। हाई स्पीड मशीन ऑटोमेटेड बाइंडिंग की सुविधा से लैस होगी। 10 एकड़ जमीन के लिए गीता प्रेस प्रबंधन ने करीब 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।अगले सप्ताह जमीन की रजिस्ट्री की उम्मीदगीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी का कहना है कि गीडा द्वारा आवंटित जमीन पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। दो से तीन करोड़ रुपये तो मिट्टी भराई में खर्च होने का अनुमान है। गीडा को जमीन का पेमेंट हो गया है, अगले सप्ताह रजिस्ट्री होनी है। प्रयास है कि जल्द से जल्द गीडा में पुस्तकों का प्रकाशन हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


