कमर्शियल सिलेंडर की डिलिवरी पर रोक, एजेंसियों का कोटा घटाया

Mar 10, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - -पेट्रोलियम कंपनी के राज्य स्तरीय अधिकारी ने वर्चुअल मीटिंग में एजेंसी संचालकों को दी

कमर्शियल सिलेंडर की डिलिवरी पर रोक, एजेंसियों का कोटा घटाया

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मध्य पूर्व में भीषण जंग के बीच रसोई सिलिंडर को लेकर संकट बढ़ने लगा है। इसी बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। साथ ही एजेंसियों को घरेलू सिलिंडर की सप्लाई के कोटा में 20 से 25 फीसदी तक की कटौती का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम कंपनी के राज्य स्तरीय अधिकारी की एजेंसी संचालकों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में बंदिशों को लेकर जानकारी दी गई है।होटल, रेस्टोरेंट, पटरी कारोबारियों के साथ ही औद्योगिक इस्तेमाल में 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलिंडर प्रयोग में आता है। युद्ध के चलते बिगड़ रहे हालात को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

सोमवार को एक प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी से राज्य स्तरीय आला अधिकारी ने गोरखपुर जिले के एजेंसी मालिकों के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसमें बताया गया कि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी गई है। सिर्फ हास्टल और अस्पतालों में ही इसकी आपूर्ति की अनुमति होगी। साथ ही जिले के सभी गैस एजेंसियों का कोटा 20 से 25 फीसदी तक घटा दिया गया है। कंपनियों के स्थानीय अधिकारी इस मसले पर किनारा कस रहे हैं। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि रामेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर पर रोक को लेकर पुष्ट सूचना पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से नहीं मिली है। कंपनियों और एजेंसी संचालकों की मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। जिसमें स्टॉक आदि को लेकर समीक्षा की जाएगी, जो खामियां दिखेगी, उसे दूर किया जाएगा।12 सिलिंडर ले चुके ग्राहकों की बुकिंग पर रोकरसोई गैस की किल्लत को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने कुछ नए नियम लागू किए हैं, तो पुराने नियमों को लेकर सख्ती कर दी है। एक वित्तीय वर्ष में 12 घरेलू सिलिंडर ही मिल सकता है। ऐसे में चालू वित्तीय वर्ष में 12 सिलिंडर ले चुके ग्राहकों की बुकिंग पर कंपनियों की तरफ से रोक लगा दी गई है। पेट्रोलियम कंपनियों ने सिलिंडर की राशनिंग के लिए नियमों को सख्त कर दिया है। एक वित्तीय वर्ष में सिर्फ 12 घरेलू सिलिंडर के नियम को सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही अब पेट्रोलियम कंपनियों के टोल फ्री नंबर और एप से ही सिलिंडर की बुकिंग हो रही है और ग्राहक के मोबाइल पर आने वाले ओटीपी के बाद भी सिलिंडर की डिलिवरी हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।