ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरशेषपुर वार्ड में 18 दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा

शेषपुर वार्ड में 18 दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3 3

शेषपुर वार्ड में 18 दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 08 Nov 2022 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता

वार्ड संख्या 67 शेषपुर में पिछले 18 दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। वार्ड पार्षद संजीव सिंह सोनू ने नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह को पत्र लिख कर कूड़ा उठवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में कूड़ा उठाने वाली ट्राली पिछले 18 दिनों से स्टोर में मरम्मत के लिए गई हुई है। 21 अक्तूबर से स्टोर प्रभारी मरम्मत में हो रहे विलम्ब के लिए भुगतान की समस्या का हवाला देते हैं। लिहाजा पड़ाव से कूड़ा उठाया ही नहीं जा रहा है। इसकी वजह शेषपुर दीवान दयाराम, खूनीपुर, साहबगंज किराना मण्डी के लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि तत्काल मरम्मत कराया जाए अन्यथा वैकल्पिक इंतजाम कराया जाए। कूड़ा न उठाए जाने से वार्ड के लोगों में आक्रोश है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें