हर-हर गंगे का उदघोष कर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में ऐतिहासिक सूर्यकुंड धाम में मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व श्रद्धा से मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने गंगा स्तोत्रम का पाठ किया और आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर विशेष पूजन, सामूहिक मंत्र पाठ और भव्य आरती का आयोजन हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

हर-हर गंगे का उदघोष कर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गोरखपुर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक एवं पौराणिक सूर्यकुंड धाम में मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने गंगा स्तोत्रम पाठ के बीच हर हर गंगे का उदघोष कर सूर्यकुंड धाम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा दशहरा उत्सव के अवसर पर सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वावधान में पुरोहितों द्वारा ब्रह्म मुहूर्त से ही मां गंगा का विशेष पूजन प्रारंभ हो गया। दिवस विशेष पर सबसे पहले मां गंगा, भगवान शिव एवं सूर्य नारायण का षोडशोपचार पूजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने 151 गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ कर गंगाष्टक मंत्र के साथ मां गंगा और सूर्यनारायण को आर्ध्य अर्पित किया।

इसके बाद पीत वस्त्रधारी महिलाओं के नेतृत्व में मां गंगा और सूर्य नारायण की भव्य महाआरती की गई। वहीं, लोक गायक अशोक पांडे लहरी ने मां गंगा और सूर्य नारायण के महिमा गीत गाकर भक्ति की गंगा बहाई। इस दौरान भूजल स्रोतों और पर्यावरण के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम आंदोलन के संस्थापक एवं सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। सूर्यकुंड धाम के धार्मिक कार्य प्रभारी पंडित अवनीश शुक्ला के नेतृत्व में पुरोहितों ने वैदिक रीति रिवाज से विधि-विधान के साथ मां गंगा भगवान शिव एवं सूर्य नारायण का षोडशोपचार पूजन किया। नारी शक्ति की अध्यक्ष अर्चना शर्मा एवं सपना लखमानी के संयोजन में गंगाष्टक मंत्र के साथ श्रद्धालुओं ने मां गंगा और सूर्यनारायण को भक्ति भाव से आर्ध्य दिया। संचालन नीतू श्रीवास्तव व आभार ज्ञापन सूर्यकुंड धाम योद्धा क्लब की संयोजिका कनक लता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व सचिव प्रहलाद सिंह, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हरिप्रसाद सिंह, मदन राजभर, पूनम त्रिपाठी, मनोरमा देवी, दुर्गावती शुक्ला समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।