Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGang Leader Sanjay Arrested in Gorakhpur After Attempting to Run Over Police
पुलिस पर हमला करने वाले पशु तस्करों का गैंग लीडर भी चढ़ा हत्थे

पुलिस पर हमला करने वाले पशु तस्करों का गैंग लीडर भी चढ़ा हत्थे

संक्षेप:

Gorakhpur News - बेलीपार में पशु तस्करी और हमले में भी वांछित था संजय, 25 हजार का था इनामी बेलीपार में पशु तस्करी और हमले में भी वांछित था संजय, 25 हजार का था इनामी

Feb 10, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चौरीचौरा में पुलिसवालों को कुचलने का प्रयास करते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर फरार हुए पिकअप सवार पशु तस्करों का गैंग लीडर संजय भी बेलीपार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बेलीपार के कसिहार निवासी गिरोह के सरगना संजय कुमार पर पशु तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले में बेलीपार थाने की ओर से 25 हजार का इनाम भी था। इसके बाद भी संजय अपने गिरोह के साथ चौरीचौरा और झंगहा इलाके में पशुओं को उठाने निकला था और पुलिस की घेराबंदी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फरार हो गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रकरण में अब तक तीन तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिरोह से जुड़े कुल आठ तस्करों के नाम अब तक पुलिस के सामने आए हैं। एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि 15 सितंबर 2024 की रात बेलीपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की पिकअप को रोकने का प्रयास किया था। पिकअप सवारों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला करते हुए वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई थी। मौके से एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर पांच पशु बरामद किए थे, जबकि संजय फरार हो गया था। संजय पर 25 हजार का इनाम घोषित था और पुलिस उसकी तलाश में थी। बेलीपार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह चौरीचौरा में हुई घटना में भी शामिल था। दो बार गैंगस्टर लगा सरगना संजय पर संजय पर हत्या, लूट, चोरी और पशु तस्करी समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह पहली बार 2021 में बेलीपार में चोरी के मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद उसने पशु तस्करी को संगठित रूप से शुरू किया। संजय पर दो बार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। 2024 में बेलीपार में गोवध अधिनियम के मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। पिकअप सवारों से स्कार्पियो सवारों का कोई लिंक नहीं पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि पिकअप सवार पशु तस्करों और स्कार्पियो सवारों के बीच कोई संबंध नहीं है। स्कार्पियो सवार एसओजी और चौरीचौरा पुलिस की गाड़ियों में ठोकर मारकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भागे थे, इसी वजह से वे संदेह के घेरे में आए थे। एसपी नार्थ ज्ञानेद्र ने बताया कि घटनावाली रात पिकअप में कुल आठ बदमाश सवार थे। इनमें से एक को रविवार को जेल भेजा गया था, संजय और चंदन सोमवार को जेल भेजे गए हैं। तीन अन्य बदमाश से पूछताछ की जा रही है। दो बदमाश पहली बार निकले थे पशु उठाने पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि जिन आठ बदमाशों के नाम सामने आए हैं, उनमें से दो का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। घटना वाली रात पिकअप से कूदकर भागते समय पकड़ा गया खलीलाबाद के जंगलउन निवासी दिनेश और खजनी के उनवल वार्ड नंबर सात निवासी मिठाईलाल का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला है। छह की पहले से है आपराधिक पृष्ठभूमि चौरीचौरा की घटना में सामने आए छह बदमाशों में पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार खलीलाबाद (संतकबीरनगर) के जंगलउन बउरहवा निवासी गुड्डू पर 2023 में मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज है। गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर निवासी मंदनी पर बांसगांव थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। गगहा के ही देउरवीर निवासी अजय उर्फ मंगरू पर चार गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 2023 में खजनी में हत्या व लूट और 2024 में कैंट व बांसगांव में लूट के मामले शामिल हैं। बांसगांव थाना क्षेत्र के जरलही निवासी राजन पर 2022 में चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। मऊ का हिस्ट्रीशीटर है चंदन चौरीचौरा में सोमवार को जेल भेजा गया मऊ जिले के घोषी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी चंदन, घोषी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वर्ष 2020 में बेलीपार में पशु तस्करी के दौरान पुलिस पर वाहन चढ़ाने के प्रयास के मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था। चंदन को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया था। संजय की तलाश में ही निकली थी टीम पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनावाली रात पुलिस की टीम 25 हजार के इनामी संजय को पकड़ने के लिए ही निकली थी। गगहा क्षेत्र में हुई तीन चोरियों के आसपास उसका लोकेशन मिलने से पुलिस को उस पर संदेह था। घेराबंदी की भनक लगते ही संजय और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की, हालांकि उसका साथी दिनेश मौके पर पकड़ लिया गया था। पुलिस अब गिरोह के फाइनेंसर और वारदात में इस्तेमाल की गई किराये की पिकअप के मालिक की तलाश में जुटी है।